Advertisement
राजस्थान : डीग में आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, एक युवक की मौत, 3 की हालत गंभीर

इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में हुए एक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जोधपुर जिले के फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल और मारे गए लोग सभी श्रद्धालु थे, जो बीकानेर के कोलायत दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी टेंपो ट्रैवलर मतोड़ा इलाके से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर खड़े एक ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों को तुरंत फलोदी अस्पताल और जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाधिकारी अमानाराम ने हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


