Rajasthan Mission 2030: Organization of race for consumer awareness-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान मिशन 2030 : उपभोक्ता जागरुकता के लिए दौड़ का आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 4:47 PM (IST)
राजस्थान मिशन 2030 : उपभोक्ता जागरुकता के लिए दौड़ का आयोजन
जोधपुर। उपभोक्ता मामले विभाग, जयपुर के निर्देशों की पालना में राजस्थान मिशन-2030 के अन्तर्गत उपभोक्ता जागरूकता के लिये गुरुवार को प्रातः जिला जोधपुर एवं जोधपुर ग्रामीण के लिये संयुक्त दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को राज्य उपभोक्ता मंच सदस्य अतुल चटर्जी, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अजयवर्धन आचार्य, जिला रसद अधिकारी (प्रथम) जोधपुर डॉ. अंशुप्रिया एवं जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर अश्विनी गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सर्किट हाउस से प्रारम्भ होकर गौशाला मैदान तक पहुँच कर समाप्त हुई। इस दौड़ में विधिक माप विज्ञान अधिकारी गणेश योगी, शारीरिक शिक्षक हापूराम, प्रवर्तन अधिकारी पुष्पराज पालीवाल, समस्त प्रवर्तन स्टाफ, समस्त जिला रसद कार्यालय (प्रथम/द्वितीय) जोधपुर स्टाफ, गैस एजेन्सी संगठन जोधपुर, राशन डीलर जोधपुर शहर एवं विद्यार्थियों इत्यादि ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement