Rajasthan High Court gives major relief in 30 year old criminal case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट ने 30 वर्ष पुराने फौज़दारी मामले में दी बड़ी राहत, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 2:24 PM (IST)
राजस्थान हाईकोर्ट ने 30 वर्ष पुराने फौज़दारी मामले में दी बड़ी राहत, आखिर क्यों, यहां पढ़ें
जयपुर । राजस्थान हाईकोर्ट ने ने 30 वर्ष पुराने फौज़दारी मामले में बड़ी राहत दी है । हाईकोर्ट की जयपुर बेंच के जस्टिस विनोद कुमार भारवानी की अदालत में यह मामला विचाराधीन था। याचिकाकर्ता द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका में अधिवक्ता मोहित बलवदा, आदित्य राज ढाका तथा सुनील शेखावत पक्ष में उपस्थित हुए, जबकि राज्य की ओर से लोक अभियोजक उपस्थित थे। मामला वर्ष 1995 का है जिसमें याचिकाकर्ता को अधिकतम 2 वर्ष की सजा सुनाई गई थी और भारतीय दंड संहिता की धाराओं 279, 337, 338 और 304-A के तहत सजा मिली थी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मोहित बलवदा द्वारा प्रस्तुत तर्कों के आधार पर, लंबित याचिका और इसी मामले में पहले बिताई गई सजा को ध्यान में रखते हुए, न्यायालय ने शेष सजा समाप्त कर दी है तथा याचिकाकर्ता को सजा से मुक्त कर दिया गया है।
यह मामला लगभग 30 वर्षों से लंबित था और याचिकाकर्ता ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। न्यायालय ने इस मामले में दया प्रदर्शित करते हुए सामाजिक और मानसिक पीड़ा के साथ आर्थिक स्थिति को भी ध्यान में रखा। कहा गया कि ऐसी परिस्थितियों में दया दर्शाना न्याय का हिस्सा है।
यह फैसला न्यायपालिका की संवेदनशीलता को दर्शाता है एवं भविष्य की कानूनी प्रक्रियाओं के लिए एक दिशानिर्देश है। यह निर्णय न्यायपालिका की निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व के दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण बनाता है। ऐसे निर्णय न्याय प्रणाली पर जनता का विश्वास बढ़ाते हैं और न्याय के मानवीय पक्ष को मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement