rajasthan congress MLA to meet Rahul Gandhi today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे प्रदेश कांग्रेस विधायक

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 11:39 PM (IST)
आज  राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे प्रदेश  कांग्रेस विधायक
जयपुर। राज्य के कांग्रेस विधायक दल के सदस्य आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस पार्टी के ’वॉर रूम’ 15 गुरूद्वारा रकाबगंज रोड पर ये बैठक बुलाई गई है। बैठक में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राज्य प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कांग्रेस विधायक दल के सदस्य भाग लेंगे। बैठक में निर्दलीय विधायक डॉ राजकुमार शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि 4 मई को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने अपनी मुलाकात के दौरान उन्हें प्रदेश के कांग्रेस विधायकों से मिलने का सुझाव दिया था। डूडी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को कहा था कि राजस्थान विधानसभा के आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की व्यूहरचना निर्माण प्रक्रिया में कांग्रेस विधायकों के सुझाव भी महत्वपूर्ण रहेंगे। डूडी का कहना था कि ये सभी विधायक वर्ष 2013 में विपरीत चुनावी माहौल में जीत कर आए हैं और अपने जिलों में पैठ रखते हैं। साथ ही लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर हैं। डूडी के सुझाव के इसी परिप्रेक्ष्य में आज नई दिल्ली में कांग्रेस विधायकों की ये बैठक रखी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement