Advertisement
अगले सत्र से पेपरलैस होगी राजस्थान विधानसभा -वासुदेव देवनानी

समितियों की जवाबदेही पर फोकस
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि विधानसभा में कई समितियां बनी हुई हैं। इन समितियों को जवाबदेही बनाने पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधितों की बैठक ली हैं तथा पत्र भी लिखे जा रहे हैं। श्री देवनानी ने कहा कि जब सदन नहीं चल रहा होता है तब कई काम समितियों के अधीन होते हैं। हमारा उद्देश्य है कि समितियों की नियमित बैठकें हों, सदस्यगण उसमें शामिल हों, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों और कार्यों को समय पर संपादन सुनिश्चित किया जा सके।
विधायकों के अच्छे कामों से रूबरू होगा सदन
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सदन में सकारात्मक एवं सृजनात्मक विषयों को बल देने के उद्देश्य से गत सत्र में नवाचार किया गया है। इसके तहत विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में हुए अच्छे कार्यों पर बोलने के लिए अवसर देने की पहल की। कुछ विधायकों ने अपनी बात रखी थी। आने वालों सत्रों में इसे बढावा देंगे, ताकि अच्छे कामों से सदन रूबरू हो और अच्छे कामों के लिए प्रेरित हो।
विधानसभा जन दर्शन पहल हो रही सफल
देवनानी ने कहा कि पहले विधानसभा से आमजन की दूरियां रही हैं। लोगों के मन में यही भावना है कि विधानसभा में सिर्फ विधायकों का प्रवेश होता है। हमने विधानसभा के साथ जन जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा जन दर्शन की पहल की गई है। इसके तहत संपूर्ण सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए विधानसभा म्यूजियम को आमजन के लिए खोला गया है। पिछले 6 माह के दरम्यान 7000 से अधिक लोगों ने विधानसभा म्यूजियम देखा। इसके अलावा पर्यटन विभाग भी अपने ब्रॉशर पर विधानसभा जन दर्शन को शामिल कर रहा है। वहीं कॉलेज-स्कूलों में भी बच्चों को इससे अवगत कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग विधानसभा म्यूजियम का अवलोकन कर राजस्थान की विधायिका के गौरवशाली अतीत से रूबरू हो सकें।
देवनानी ने कहा कि हाल ही विधानसभा भवन में संपन्न हुए युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कई युवाओं ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर तार्किक बहस की। वहीं सत्ता पक्ष की भूमिका निभा रहे युवाओं ने भी संतोषप्रद प्रत्युत्तर दिए। इससे लोकतंत्र के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित व आश्वस्त हैं।
सदन की गरिमा रखना सामूहिक उत्तरदायित्व
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। पक्ष-विपक्ष दोनों को इसका ध्यान रखना चाहिए। श्री देवनानी ने मीडिया को भी महत्वपूर्ण घटक बताते हुए उनसे भी सकारात्मक तथ्यों को अधिक हाइलाइट करने की अपील की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


