Rahul Sharma turn made Mr. Bilaspur-2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घुमारवीं के राहुल शर्मा बने मिस्टर बिलासपुर-2017

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 जून 2017 10:48 AM (IST)
घुमारवीं के राहुल शर्मा बने मिस्टर बिलासपुर-2017
बिलासपुर। बिलासपुर में फिनिक्स अस्पताल के बैनर तले आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सिटी फिटनेस जिम घुमारवीं के राहुल शर्मा ने अपने निकटतम प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए न सिर्फ प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि मिस्टर बिलासपुर-2017 का खिताब भी अपने नाम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि हिप्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत प्रो. दलीप सिंह ठाकुर ने द्वीप प्रच्जवलित करके किया। कार्यक्रम में सबसे पहले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया। निर्णायक के रूप में अंबाला कैंट हरियाणा से विशेष तौर पर आमंत्रित मिस्टर नार्थ इंडिया रूपांकर और कुल्लू से आए विश्वजीत भानू ने प्रतिभागियों की प्रतिभा को अपने दृष्टिकोण से जज किया। इस स्पर्धा में राहुल शर्मा, आदित्य दास, शशि चंदेल और सुनील ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement