राहुल संदेश यात्रा के जरिए पार्टी उम्मीदवारों की परीक्षा ले रही है। जो उम्मीदवार परीक्षा में पास होगा वही अगले चरण की परीक्षा में पहुंच सकेगा। उम्मीदवारों की परीक्षा को देखने के लिए पीके की टीम शहर आ चुकी है और यात्रा की पल-पल नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय टीम की अगुवाई मनीष कुमार कर रहे हैं। टीम जोन कोआर्डिनेटरों के साथ पहले ही दिन किदवई नगर में विधायक व उम्मीदवार अजय कपूर की लोकप्रियता को परखा।