उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार किसानों को भूल गई
है। उन्होंने कहा कि आज किसानों की हालत खराब है और किसान खेती-बाड़ी के
साथ साथ मजदूरी करने को मजबूर हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आज एक
किसान जितना पैसा खेत में डालता है, उतना पैसा उस खेत से निकलता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मजदूरों के लिए एक तरफ जहां मनरेगा
जैसी योजना चलाई तो दूसरी ओर किसानों के कर्ज माफ किए।
राहुल ने कहा कि
उनकी सरकार किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाती रही है, लेकिन
केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों के हजारों करोड़ के कर्ज तो माफ कर रही
है, लेकिन किसानों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। राहुल ने कहा कि देश के
किसानों और मजदूरों का दुख कांग्रेस का दुख है।