Locals decamp with Khatiyas after Rahul Gandhi,s khat sabha in Deoria ends Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवरिया में राहुल की खाट पंचायत खत्म होते ही मच गई ‘खटिया लूट’

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 सितम्बर 2016 2:28 PM (IST)
देवरिया में राहुल की खाट पंचायत खत्म होते ही मच गई ‘खटिया लूट’
लोकसभा चुनाव के समय भाजपा के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले देवरिया में ‘खाट सभा’ का आयोजन किया था। इससे पहले राहुल ने किसान यात्रा की शुरूआत की। राहुल ने कहा कि उन्होंने सरकार पर दबाव डालने के लिए 2500 किमी लंबी यह यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वह किसानों के दुख-दर्द और समस्याएं सुनेंगे और किसानों की बातों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था जबकि मोदी सरकार ने अपने उद्योगपति दोस्तों का कर्ज माफ किया है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement