Advertisement
रायबरेली पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' जारी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

घायल बदमाश को तुरंत पुलिस ने काबू में लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान नजमुद्दीन के रूप में हुई है, जो बरेली जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार नजमुद्दीन एक शातिर अपराधी है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक कंटेनर गाड़ी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस फरार साथी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत ऐसे अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रायबरेली
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


