Quality of cheap urad dal available in government depots is bad: Sen-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकारी डिपुओं में मिलने वाली सस्ती उड़द की दाल की क्वालिटी खराब: सेन

khaskhabar.com: शनिवार, 20 जनवरी 2024 4:33 PM (IST)
सरकारी डिपुओं में मिलने वाली सस्ती उड़द की दाल की क्वालिटी खराब: सेन
हमीरपुर। सरकारी डिपुओं में मिलने वाली सस्ती उड़द की दाल की क्वालिटी बिल्कुल खराब है। उसके दाने का आकार साबूत मूंगी के दाने के आकार से भी छोटा है। शुभ प्रभात सुधार सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद सेन ने यहां जारी बयान में कहा कि सरकारी के सस्ते राशन के डिपुओं में मिलने वाली दाल को बनाने के बाद इसमें चिकनाहट नहीं होती है। जबकि दुकानों में मिलने वाली उड़द की दाल को पकाने के बाद उसमें काफी चिकनाहट होती है जिसको खाने से काफी लुत्फ भी आता है। इसी खासियत की वजह से यह दाल दूसरी दालों से भिन्न भी है। 73 रुपए खर्च करके जब पकाने के बाद भी इसको खाने का मन नहीं करता है, तो दुकानों में 120 रुपए किलो मिलने वाली दाल इससे सस्ती है, जिसको पकाने के बाद खाने का तो मन करता है।
उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि अगर दाल की क्वालिटी में कोई सुधार नहीं हो सकता हो तो दाल में मिलने वाली सब्सिडी को उपभोक्ताओं को दिया जाए। जिससे वह बाजार से अच्छी क्वालिटी की दाल को खरीद सकें, वहीं कर दाताओं के पैसों का अनुचित उपयोग भी ना हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement