Quality education is necessary for all-round development - Governor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी - राज्यपाल

khaskhabar.com: बुधवार, 27 सितम्बर 2023 7:13 PM (IST)
सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी - राज्यपाल
राजसमंद ।राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण विकास कार्य जनता को सुपुर्द किए। उन्होंने नाथद्वारा में श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन एवं बिलोता में सुखाडिया विवि के राजकीय कन्या महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रमों में सहकारिता मंत्री एवं प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना, शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला, सांसद दिया कुमारी आदि उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए। उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाल की कामना की।
नाथद्वारा में श्री गोवर्द्धन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को सौ साल पूर्ण होने पर नवीन भवन का लोकार्पण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यालय की शताब्दी के अवसर पर यहां उपस्थित होकर वह गौरवान्वित है। उन्होंने बच्चों से अध्ययन और खेलकूद दोनों गतिविधियों को साथ-साथ जारी रख जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का इतिहास जानकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की मंशा एवं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि विद्यालय सूरज की तरह रोशनी प्रदान करने वाले स्थल होते हैं। राज्यपाल ने कहा कि जीवन में खेलकूद का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। खेलकूद से ही बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने कहा कि राज्य में आईसीटी क्लासेस को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुआ है। 24000 विद्यालयों में आईसीटी क्लास की स्थापना हुई है। उन्होंने डॉ जोशी के आग्रह पर अंग्रेजी साहित्य एवं म्यूजिक की कक्षाएं शुरू करने की भी मंच से घोषणा कीएम। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि राजसमंद निरंतर नए-नए विकास कार्यों की कहानी लिख रहा है।
।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement