Advertisement
चुनाव के दौरान गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए

श्री अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों में वल्नरेबिल एवं क्रिटिकल मतदेय स्थलों को चिन्हित करने, कम्यूनिकेशन प्लान, बूथ इलैक्शन मैनेजमेंट प्लान, मतदेय स्थलों पर बूथ अवेयरनेस कमेटी की तैनाती तथा आयोग के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग के लिये संवेदनशील मतदेय स्थलों को चिन्हित करने के लिये सभी एसडीएम को निर्देश दिये। उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार जिले में सभी 1187 मतदेय स्थलों के बाहर निर्धारित प्रारूप और रंग में मतदान केन्द्र का नाम, मतदेय स्थल की संख्या, रिटर्निग आफीसर, सहायक रिटर्निग आफीसर, बीएलओ का नाम,पदनाम और उनका मोबाईल नंबर तथा मतदेय स्थल से संबंधित महिला एवं पुरूष मतदाताओं की संख्या पेन्ट कराने के लिये सभी एसडीएम को हिदायत दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी 17 जनवरी मुगलवार से कलक्टेªट मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया आरंभ होने के दृष्टिगत आवश्यक बैरीकेटिंग, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी व्यवस्था, पर्याप्त सुरक्षा बन्दोबस्त आदि सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार ही नामांकन हेतु प्रत्याशियों और उनके प्रत्याशियों के कलक्टेªट परिसर में प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
Advertisement
हाथरस
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



