khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 8:38 PM (IST)
लुधियाना। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में
आई तो पंजाब को भारत का पहला भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाएंगे। केजरीवाल ने
आज लुधियाना में अकाली-भाजपा गठबंधन पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा राज
में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई
है।
पुलिस का राजनीतिकरण हो चुका है जिसकी वजह से पुलिस राजनेताओं की ही
सुनती है। आम जनता की सुध नहीं ली जाती है। उन्होंने दावा किया कि अगर
उनका कोई विधायक या पुलिस अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसे
बिलकुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सत्ता में आने पर पुलिस करमचारियों
के लिए भी बड़े पैमाने पर सहुलते देने का वादा किया। केजरीवाल आज लुधियाना
की स्थानीय कचहरी के बाहर वकीलों को संबोधित कर रहे थे।