Punjab, the Akali-BJP for development Jitaan-cm badal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के विकास के लिए अकाली-भाजपा को जिताएं-बादल

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 8:59 PM (IST)
पंजाब के विकास के लिए अकाली-भाजपा को जिताएं-बादल
बठिंडा। जिले के बठिंडा देहाती विधानसभा सीट पर अकालीदल के प्रत्याशी अमित रतन के पक्ष में गांव कोटशमीर में आयोजित चुनावी जनसभा में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहाकि पंजाब में विकास, भाईचारा व धार्मिक सहनशीलता बनाये रखने के लिये अकाली-भाजपा प्रत्याशियों को मतदान कर सफल बनायें। उन्होंने कहाकि जो विकास अकाली-भाजपा शासन में हुया है वह पहले कभी नही हुया। बादल ने कहाकि केन्द्र एनडीए की सरकार व राज्य में अकाली-भाजपा की सरकार होने के कारण आज पंजाब में इतना विकास हो सका है जोकि कोई दूसरी पार्टी के सत्ता में आने पर नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने यह भी कहाकि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पंजाब को बर्बाद कर देंगी। रैली में प्रत्याशी अमित रतन, मिल्कफैड के चेयरमैन अमरजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने भी सम्बोधन किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये कांग्रेस ने पंजाब केि पानियों को नुक्सान पहुंचाने वाली मुख्य पार्टी है तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एसवाईएल नहर बारे पंजाब विरोधी स्टैंड हैं।
वह उच्चतम न्यायलय में हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली के पक्ष में शपथपत्र देकर पंजाब विरोधी होने का सबूत दिया है। बादल ने कहाकि अग उन्हें मौका मिला तो वह पंजाब का बाकी पानी भी छीन लेंगे। बादल ने आरोप लगाया कि उक्त पार्टी के विदेशों में बैठे आतंकवादी संगठनों के नेताओं से मिलीभुगत है जो पंजाब में अमन-कानून को तबाह कर राज्य को काले दिनों में धकेलना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहाकि राज्य के विकास के लिये केन्द्र व राज्य में एक साथ काम करने वाली सरकार होना जरूरी है।

[@ अमृतसर में सजने लगा दंगल, औजला और छीना में होगा मुकाबला]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement