Advertisement
पंजाब व्यापक और असरदार खनन नीति के लिए तैयार - सिद्धू

स. सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य में अवैध खनन पर पूर्ण काबू पहनने और राज्य निवासियों के अधिकारों की रक्षा करते हुये व्यापक खनन नीति बना रही है जिससे पुरानी नीति की ख़ामियों को दूर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग सब कमेटी की सिफारिशें के लिए बहुत लाभप्रद साबित होगी और दूसरे राज्य के सफल अनुभव कमेटी को रिपोर्ट बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। जि़क्रयोग्य है कि खनन संबंधीे कैबिनेट सब कमेटी में स.सिद्धू के साथ वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा भी सदस्य हैं। मीटिंग में स. सिद्धू के साथ पंजाब के स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर करनेश शर्मा और उनके सलाहकार श्री अंगद सिंह सोही भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


