Advertisement
पंजाब पुलिस ने ड्रोन आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पूछताछ के दौरान, उसने कबूल किया कि वह ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से नशीले पदार्थो, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी को व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क करने के लिए जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था।
एआईजी ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए आरोपी रतनबीर सिंह की मदद ले रहा था, जो विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों से ड्रोन के जरिए गिराई गई खेप को प्राप्त करता था।
रतनबीर सिंह जसकरण सिंह के साथ एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में सह-आरोपी भी है।
बाजवा ने कहा कि तरणतारन-फिरोजपुर रोड पर जसकरण सिंह द्वारा बताए गए स्थान से पांच .30 बोर पिस्तल की एक खेप और चार मैगजीन बरामद की गई, जहां रतनबीर सिंह ने उन्हें छुपाया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


