Advertisement
पंजाब पंचायत चुनाव : सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने किया मतदान, लोगों से की खास अपील

इस चुनाव में बलकौर सिंह ने पोलिंग एजेंट के रूप में भी कर्तव्य निभाया। उन्होंने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि उन्हें ऐसे व्यक्तियों को वोट देना चाहिए जो गांव के विकास के लिए समर्पित हों। उन्होंने कहा कि यह हमारे गांव का भविष्य है, और हमें मिलकर अच्छे विकास की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
पंजाब में पंच और सरपंच पदों के लिए आज मतदान हो गया है। इस चुनाव में लगभग 1.05 लाख उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। नामांकन में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव स्थगित करने की मांग के बावजूद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव हुआ। 13 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए 19,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मंसा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


