Punjab mortgage tiny, goondaism grew -jrnal Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब गिरवी हुया, गुंडा गर्दी बढ़ी -जरनैल सिंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 9:22 PM (IST)
पंजाब गिरवी हुया, गुंडा गर्दी बढ़ी -जरनैल सिंह
बठिंडा। लंबी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरने वाले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह ने आज यहां प्रैस कान्फ्रैंस में कहाकि वह पंजाब को बचाने के लिये यहां आये हैं इसके लिये विधायक पद तो क्या चीज है उन्हें चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े वह तैयार हैं। इस अवसर पर आप नेता अमृत अग्रवाल, नवदीप जीदा एडवोकेट, अनिल ठाकुर, गुरजीत सिधू व अन्य सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में किसान आत्महत्यायें करने को मजबूर हैं, निजी बसों को लाभ पहुंचाने के लये पीआरटीसी को समापत करने के कगार पर ला दिया है, शराब के ठेकों में बढ़ौतरी की जा रही है, कच्चे-पक्के कर्मचारी सडक़ों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर हैं। राज्य में गुंडा गर्दी बढ़ रही है। जरनैल सिंह ने आरोप गलाया कि बादल परिवार के नजदीकियों की जायदाद बढ़ रही है तथा पंजाब गिरवी रख दिया गया। यूपी व आसाम व कई अन्य राज्यों में पार्टी द्वारा चुनाव न लडऩे बारे उन्होंने कहाक पंजाब ने आप को जो प्यार दिया है उसको देखते हुये पंजाब में विधानसभा चुनाव लडऩे का फैसला किया गया है तथा आगे भी पार्टी दूसरे राज्यों में चुनाव लडऩे बारे विचार करेगी।
आप पार्टी को विदेशों से करोड़ों रूपये चंदा आने व पार्टी टिकट देने के लिये रूपये मांगने बारे पूछे सवाल के उत्तर में जरनैल सिंह ने कहाकि अगर इस सम्बंध में कोई भी सबूत मिलता है तो पार्टी तुरंत कारवाई करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बिना वजह ही आप विधायकों व मंत्रियों पर केस बना कर उन्हें जेलों में डाला जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने बारे उन्होंने कहाकि अभी तक पार्टी में ऐसा कोई फैसला नहीं हुया।
जरनैल सिंह ने यह भी कहािक नोट बंदी की आड़ में कई बड़े घरानों के कर्जे माफ कर दिये गये जबकि आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बारे उन्होंने कहाकि पांच बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के वावजूद पंजाब का बुरा हाल है। उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह वहीं व्यक्ति है जिसने अप्रैल 2009 तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम पर जूता फैंका था।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement