Punjab MLA joins AAP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब में आप विधायक कांग्रेस में शामिल

khaskhabar.com: शनिवार, 04 मई 2019 9:45 PM (IST)
पंजाब में आप विधायक कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को एक और झटका तब लगा, जब रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोया ने शनिवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिह की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसके पहले आप के मनसा विधायक नजर सिंह मनशाहिया 29 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अमरिंदर ने संदोया का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न विपक्षी दलों से लोगों के आने से कांग्रेस को बढ़त मिली है, जो उनकी सरकार के दो वर्षो के काम पर स्पष्ट तौर पर मुहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल तानाशाहीपूर्ण कार्यशैली और पार्टी की राज्य इकाई में अफरा-तफरी के कारण आप विधायकों का दम घुट रहा है, जिसके कारण वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
संदोया ने कहा कि वह पंजाब के प्रति आप के शीर्ष नेतृत्व के रुख के कारण पार्टी में घुटन महसूस कर रहे थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement