Punjab Legislative Assembly unanimously passed GST bill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया जीएसटी बिल

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 9:46 PM (IST)
पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया जीएसटी बिल
नरेंद्र शर्मा, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से जीएसटी बिल को पारित कर दिया है। पंजाब इस बिल को पारित करने वाला 28वां राज्य बन गया है। इससे पहले कांग्रेस द्वारा जारी वित्तीय और प्रशासनिक वाइट पेपर को लेकर अकाली और कांग्रेसियों में जोरदार वाक् युद्ध चला। इसके चलते अध्यक्ष को आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाई स्थापित करनी पड़ी। सत्र के आरभ्भ में अकालियों ने किसानों के ऋण माफ करने और आम आदमी पार्टी के फूलका ने सदन से बायकाट किया। यद्यपि अकाली दल के विधायक और पूर्व वित्त मंत्री प्रमिन्दर सिंह ढींढसा ने जीएसटी के कारण कृषि से संबंधित खाद, ट्रैक्टर और पेस्टिसाइड के महंगे होने की आशंका जताई, परन्तु वित्त मंत्री ने इसे खारिज कर दिया। भाजपा के विधायक सोमनाथ ने कहा कि जीएसटी के कारण व्यापारियों को एक वर्ष में 37 रिटर्न भरनी पड़ेगी। कागजी काम बहुत बढ़ जाएगा। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमें भी देश के साथ चलना पड़ेगा। 27 राज्य इसे लागू कर चुके हैं। तीन राज्य आज इसे पारित कर देंगे। कश्मीर को छोड़ कर जीएसटी समूचे देश में लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि पैट्रोल-डीजल और शराब इसके दायरे से बाहर है। इन पर राज्य सरकार अपनी इच्छानुसार टैक्स लगा सकती है। उन्होंने बताया कि जीएसटी की मौजूदा दरें स्थायी नहीं हैं। इन्हें समय-समय पर बदला जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने अकाली सरकार के कार्यकाल का वित्तीय और प्रशानिक सुधारों पर वाइट पेपर जारी किया, जिसके मुकाबले अकाली दल ने भी अपनी आेर से वाइट पेपर जारी किया। अकालियों ने कांग्रेस के वाइट पेपर को झूठ का पुलिंदा बताया और कहा कि इसमें दर्ज आंकड़े पूरी तरह निराधार हैं। परमिंद्र सिंह ढीढंसा ने कहा कि उनका वाइट पेपर सुपर वाइट है। दोनों आेर से एक दूसरे पर तंज कसे जाने लगे। हंगामा रुकता न देख कर अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाई स्थपित कर दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement