Punjab, Haryana CMs pay tributes to Kargil martyrs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब और हरियाणा मुख्यमंत्रियों ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 2:06 PM (IST)
पंजाब और हरियाणा मुख्यमंत्रियों ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा (Punjab And Haryana ) के मुख्यमंत्रियों (Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने शुक्रवार को ऑपरेशन विजय (Kargil Vijay Diwas 2019) में भाग लेने वाले सैनिकों की वीरता को याद करते हुए कारगिल युद्ध के जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Punjab CM Captain Amarinder Singh) ने ट्वीट किया, "भारतीय सेना (Indian Army) के वीर जवानों को याद करने के साथ ही, उन्हें सलाम करता हूं, कारगिल युद्ध के दौरान उनका साहस और पराक्रम अमर है। उनके वीरतापूर्ण कार्य राष्ट्र के इतिहास में उन पलों को परिभाषित करती रहेंगी।" वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नायक कभी नहीं मरते हैं और 'अगर ऐसा होता है, तो वे लोगों के दिलों में जिदा रहते हैं।' इसके साथ ही खट्टर ने ट्वीट किया, "आइए मातृभूमि की शांति और समृद्धि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले विजयी कारगिल नायकों को सम्मान देने के साथ सलाम करते हैं।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement