Punjab: Employees who refuse to take vaccine will be sent on leave-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब : वैक्सीन लेने से आनाकानी करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 सितम्बर 2021 7:45 PM (IST)
पंजाब : वैक्सीन लेने से आनाकानी करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जाएगा
चंडीगढ़। मेडिकल के अलावा किसी अन्य कारण से कोविड वैक्सीन की पहली खुराक भी लेने में विफल रहने वाले पंजाब सरकार के कर्मचारियों को 15 सितंबर के बाद अनिवार्य रूप से छुट्टी पर भेज दिया जाएगा। इस कड़े कदम की घोषणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए की और यह सुनिश्चित करने के लिए कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उन्हें किसी और के आनाकानी की कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। वर्चुअल कोविड-19 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्लेषण किए जा रहे आंकड़ों से वैक्सीन की प्रभावशीलता स्पष्ट है। सरकारी कर्मचारियों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए गए, और जो लोग टीकाकरण से बचना जारी ब रखते हैं, उन्हें अब पहली खुराक मिलने तक छुट्टी पर जाने के लिए कहा जाएगा। स्कूल शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने पहले बताया कि वर्तमान में केवल पूरी तरह से टीकाकरण वाले स्टाफ सदस्यों को ही स्कूलों में आने की अनुमति है।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने सुझाव दिया कि स्कूल के कर्मचारियों के लिए दूसरी खुराक के अंतर को कम करके 28 दिन कर दिया जाए, लेकिन मुख्य सचिव विनी महाजन ने बैठक में बताया कि केंद्र ने राज्य के अनुरोध को खारिज कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने संतोष के साथ कहा कि आक्रामक परीक्षण के साथ, स्कूलों में स्थिति नियंत्रण में रही है।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि राज्य को आपूर्ति किए गए वैक्सीन स्टॉक का बिना किसी अपव्यय के उपयोग किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement