Punjab Congress set for elections - former Chief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार - पूर्व मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 6:48 PM (IST)
पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार - पूर्व मुख्यमंत्री
संगरुर। पंजाब कांग्रेस चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और बाकी बचे उम्मीदवारों का भी 10 जनवरी तक ऐलान कर दिया जाएगा। ये कहना है पंजाब कांग्रेस की नेत्री और भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल का। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की अभूतपूर्व जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने अकाली दल और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। लहरागागा में मीडिया से बात करते हुए भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि जनता कांग्रेस की सरकार बनाना चाहती है। वर्तमान अकाली दल की सरकार से हर वर्ग दुखी है और प्रदेश में लूटपाट, संतों के कत्ल और अपराध कई गुणा तक बढ़ गए हैं। जबकि नोटबंदी के बाद तो पहले से ही सुस्त पंजाब का कारोबार ठप हो गया है। लहरागागा हलके में अकाली दल की ओर से परमिंदर सिंह ढींडसा और आप की ओर से जसवीर कुदनी को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर भी भट्ठल ने तीखा हमला बोला। भट्ठल ने परमिंदर सिंह ढींडसा को भगोड़े सुनामी की संज्ञा देते हुए कहा कि वो अपने सुनाम हलके में तो विकास करवा नहीं सके। अब उन्हें पैराशूट उम्मीदवार बनाकर लहरागागा भेज दिया गया। जबकि आप उमीदवार को उन्होंने दल बदलू करार दिया।

[@ ISISकर सकता है UKमें केमिकल हमला]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement