Punjab: Assembly Speaker accepts Phoolka resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब : विधानसभा अध्यक्ष ने फूलका का इस्तीफा स्वीकारा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 अगस्त 2019 7:01 PM (IST)
पंजाब : विधानसभा अध्यक्ष ने फूलका का इस्तीफा स्वीकारा
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा के.पी.सिंह ने शुक्रवार को आप के पूर्व विधायक एच.एस.फूलका का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। फूलका ने आम आदमी पार्टी (आप) और विधानसभा की सदस्यता से बीते साल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करें, अन्यथा वह 'सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए मजबूर होंगे।' इस्तीफा को स्वीकार किए जाने से तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव करना पड़ेगा। इन विधानसभा सीटों में फगवाड़ा, दाखा, जलालाबाद शामिल हैं। फगवाड़ा व जलालाबाद उपचुनावों की जरूरत अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पैदा हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement