Puja gives free madical aid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूजा को मिला इलाज

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 8:51 PM (IST)
पूजा को मिला इलाज
बाड़मेर। कैंसर से दुखी पूजा के लिए जिला कलक्टर की जनसुनवाई उम्मीद की किरण लेकर आई। कई दिनों से बिना दवाईयों के ब्लड कैंसर से तडफ़ रही पूजा को कलक्टर सुधीर शर्मा ने सरकारी खर्चे पर दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को अटल सेवा केन्द्र में आयोजित हुई जिला स्तरीय जन सुनवाई में कई मामलों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने ब्लड कैंसर से पीडि़त बालिका को स्थानीय स्तर पर उपचार एवं नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं अनियमितता के एक मामले में कल्याणपुर विकास अधिकारी को पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाने तथा टांका निर्माण से संबंधित अनियमितता के मामले में कमेटी से जांच कराकर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मिठड़ाउ निवासी इन्द्राराम ने जिला कलक्टर शर्मा के समक्ष फरियाद की कि उसकी पुत्री पूजा को ब्लड कैंसर हो रखा है। अगर स्थानीय स्तर पर उपचार के साथ नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध हो जाए तो उसको खासी राहत मिल सकती है। जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एस.के.बिष्ट को इस बालिका के उपचार एवं नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने के संबंधित यथासंभव सहयोग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उच्च स्तर से परामर्श लिया जाए, साथ ही यह पता लगाया जाए कि कौन-कौनसी दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement