Puhana municipal chairman plundered on highway-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुन्हाना नगरपालिका का पूर्व चेयरमैन हाईवे पर करता था लूट

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 1:20 PM (IST)
पुन्हाना नगरपालिका का पूर्व चेयरमैन हाईवे पर करता था लूट
जयपुर/ नूंह। नेशनल हाईवे पर लग्जरी गाड़ियों से गिरोह बनाकर लूट की वारदात करने वाले शातिर लूटेरे को शिप्रापथ थाना पुलिस ने कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इस्लामुद्दीन मेव पुन्हाना हरियाणा का रहने वाला है। आरोपी इस्लामुद्दीन पुन्हाना नगर पालिका का चेयरमैन रह चुका है। उसके खिलाफ डकैती, लूट, हत्या, अपहरण व दुष्कर्म के 25 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से लूट के 3.85 लाख रुपए, फर्जी लाइसेंस, फर्जी वोटर आईडी व गाड़ी की आरसी और 15 सिमकार्ड मिले हैं। आरोपी ने कोयम्बटूर में तीन एटीएम लूटने की वारदात कबूली है। आरोपी को जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु़, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, यूपी व एमपी में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ तीन राज्याें की पुलिस ने 1.70 लाख रुपए के अलग-अलग इनाम घोषित कर रखे है। आरोपी के खिलाफ भरतपुर में सीबीआई की तरफ से भी पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। अारोपी नेशनल हाइवे पर गिरोह बनाकर लग्जरी गाड़ियों से निकलता था और लूट की वारदात करता था। एसीपी देशराज यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच काे कुख्यात ठग इस्लामुद्दीन के अपनी प्रेमिका से मानसरोवर प्लाजा मिलने आने की सूचना मिली थी। सूचना पर शिप्रापथ थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी इस्लामुद्दीन को घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में एटीएम लूटने की 20 से ज्यादा वारदाते कबूली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोयम्बूटर थाना पुलिस आ गई है। आरोपी ने कोयम्बूटर में तीन एटीएम लूटने की वारदाते की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement