Public Works Minister inspected the construction work on Hero Honda Chowk and Rajiv Chowk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक निर्माण मंत्री ने हीरो होंडा चौंक व राजीव चौंक पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीछण किया

khaskhabar.com: बुधवार, 21 जून 2017 12:51 PM (IST)
लोक निर्माण मंत्री ने हीरो होंडा चौंक व राजीव चौंक पर चल रहे निर्माण कार्य का औचक निरीछण किया
मुकेश बघेल,गुरुग्राम। गुरुग्राम को टै्रफिक जाम तथा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने हीरो होंडा चौंक तथा राजीव चौंक पर चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुग्राम में हीरो होंडा चौंक व राजीव चौंक पर चल रहे निर्माण कार्य को देखने के लिए आज लोक निर्माण मंत्री अचानक वहां पहुंच गए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मानसून ने दस्तक दे दी है ऐसे में यह जरूरी है कि सडक़ों पर चल रहे निर्माण कार्यों से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित ना हो। उन्होंने हीरो-होण्डा चौक पर जलभराव रोकने के लिए भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए ये निर्माण कार्य शुरू किए हैं जिन पर तेजी से काम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजीव चौक, सिग्रेचर टॉवर चौक, इफको चौक के सुधारीकरण से गुरुग्राम के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
एनएचएआई के प्रौजेक्ट डायरेक्टर ए के शर्मा ने लोक निर्माण मंत्री को बताया कि 31 मई 2018 तक राजीव चौंक पर चल रहे निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा तथा हीरो होंडा चौंक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का दूसरा हिस्सा 15 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement