Public will not forgive Rita Bahuguna Joshi- congress Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रीता जोशी को जनता माफ नहीं करेगी- कांग्रेस

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 6:11 PM (IST)
रीता जोशी को जनता माफ नहीं करेगी- कांग्रेस
इस मौके पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव-संगठन हनुमान त्रिपाठी ने कहा कि आज जिस प्रकार कैण्ट विधानसभा से हजारों की संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं और मुस्लिम, सिक्ख समुदाय के भारी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं उससे यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी में सभी वर्गों का रूझान बढ़ रहा है। उन्होने कहा कि डॉ रीता बहुगुणा जोशी और उनके परिवार ने कांग्रेस की पीठ में छूरा घोंपा है, जनता इसका बदला जरूर लेगी। सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए महामंत्री-प्रशासन श्री प्रमोद सिंह ने कहा कि डा रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी छोड़कर दगाबाजी की है, इसके लिए कैण्ट की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि सोनिया जी और राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ है और पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहा है कांग्रेस पार्टी के प्रति आम जनमानस में रूझान बढ़ा है। उन्होने डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पार्टी छोड़ने के लिए निन्दा की।
इस मौके पर कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के श्री सिकन्दर अली, श्री करमदीप सेठी, श्री आकिब सिद्दीकी, श्री कयूम, श्री ओसामा, श्री अरशद, मो0 रियाज, श्री आलम खान, श्री समीर खान, श्री शाबाज अहमद, श्री महफूज खान, मो. इब्राहिम, श्री आरिस अली, श्री शादाब सिद्दीकी, श्री अनीस खान, श्री अनस अब्दुला, श्री अफजाल वारसी, श्री गुरदीप सिंह सेठी सहित हजारों की संख्या कांग्रेस लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
#पिज्जा के साथ सफेद प्लास्टिक का टुकडा क्यों!
#ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement