public decide once more election Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी चुनाव: बदहाली के बीच एक और हार-जीत का फैसला करने को तैयार जनता

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 4:51 PM (IST)
यूपी चुनाव: बदहाली के बीच एक और हार-जीत का फैसला करने को तैयार जनता
काशी विद्यापीठ में प्राध्यापक डॉ. अवधेश सिंह इसके पहले कांग्रेस, सपा और बसपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस बार उन्हें भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किस्मत से उनकी नैया किनारे लग जाएगी। लेकिन जीत और क्षेत्र के विकास के उनके दावे यहां राजनीति की बिसात पर बिछी जातीय मोहरों से तय होंगे, जहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाबू लाल पटेल को टिकट देकर दोनों उम्मीदवारों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर दी है।

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 330,279 मतदाता हैं, जिसमें पुरुषों की संख्या 181,806 और महिला मतदाताओं की संख्या 148,465 है। इसमें पटेल समुदाय तथा दलित समुदाय के मत मिलकर किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार का समीरकरण बदल सकते हैं।

हालांकि भाजपा ने भी इस बार जातीय समीकरण साधने की कोशिश में पिछड़ी और अन्य पिछड़ी जातियों के वोट हासिल करने हेतु अपना दल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर रखा है। कांग्रेस का भी सत्ताधारी समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। लेकिन ये गठबंधन और समीकरण कितने कारगर है, यह अभी देखने वाली बात है। मतदान आठ मार्च को होना है और मतगणना 11 मार्च को। तब तक इंतजार करना ही बेहतर है।

--आईएएनएस

[ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement