Protest against UGC: Shri Rashtriya Kshatriya Yuva Ekta Bharat surrounded Kheragarh Tehsil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UGC के विरोध में प्रदर्शन : श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने खेरागढ़ तहसील का किया घेराव

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 4:35 PM (IST)
UGC के विरोध में प्रदर्शन : श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने खेरागढ़ तहसील का किया घेराव
सैंपऊ। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यूजीसी (UGC) से जुड़े नियमों के विरोध में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के बैनर तले मंगलवार को खेरागढ़ तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और सामान्य वर्ग के लोगों ने तहसील का घेराव कर “काला कानून वापस लो”, “भाजपा सरकार होश में आओ” जैसे नारों से परिसर को गूंजा दिया। यह प्रदर्शन संगठन के संस्थापक कृष्णा परमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह परमार एवं कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर सिंह राजपूताना के निर्देश पर आयोजित किया गया। आंदोलन का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री शैलेंद्र सिंह सिकरवार ने किया। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश भानु प्रताप सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री शैलेंद्र सिंह सिकरवार ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी से जुड़े काले कानून को पूरी तरह वापस नहीं लिया, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सामान्य वर्ग के लोगों को साथ लेकर दिल्ली का घेराव करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सामान्य वर्ग के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह परिहार ने कहा कि स्वर्ण समाज के पूर्वजों ने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए असंख्य बलिदान दिए हैं, लेकिन आज उसी समाज के साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा के पवित्र संस्थानों में जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रही है, जो देश की एकता और समानता के खिलाफ है।
ब्लॉक अध्यक्ष खेरागढ़ जितेन्द्र सिंह धाकरे ने कहा कि भले ही माननीय सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी कानून पर अगले आदेश तक रोक लगा दी हो, लेकिन यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार इसे पूरी तरह वापस नहीं ले लेती। प्रदर्शन के दौरान स्वर्ण समाज के लोगों द्वारा सिर मुंडन कराकर किया गया विरोध लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा और आंदोलन को नया प्रतीकात्मक संदेश दिया।
इस घेराव में गजेन्द्र सिकरवार, अनिल सिकरवार, धर्मेन्द्र तोमर, लखन सिकरवार, अजीत सिकरवार, धर्मपाल सिकरवार, गीताराम सिकरवार, अंकुर तोमर, अभिषेक धाकरे, रोहित तोमर, बृजमोहन धाकरे, लक्ष्मीकांत शर्मा, दिवाकर शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन कार्यकर्ता और स्वर्ण समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement