Protest against suspending block CMO, villagers fiercely sloganeering-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लॉक सीएमओ को निलंबित करने का विरोध, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

khaskhabar.com: रविवार, 21 मई 2017 4:24 PM (IST)
ब्लॉक सीएमओ को निलंबित करने का विरोध, ग्रामीणों ने की नारेबाजी
धौलपुर। जिले के बसेड़ी उपखंड के सरकारी अस्पताल में रविवार को आक्रोशित लोगों ने सरपंच के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी कर ब्लॉक सीएमओ को निलंबित किए जाने का विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने स्थानीय भाजपा विधायक और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रेली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। आक्रोशित लोगो ने बताया कि बसेड़ी सरकारी अस्पताल पर तैनात ब्लॉक सीएमओ डॉ. केएल मीणा को बिना किसी कारण के राजनीतिक द्वेष भावना के कारण निलंबित कर दिया, जबकि पंचायत समिति की साधारण सभा में सर्वसम्मति से डॉ. महेश बंसल और डॉ. मंजूषा बंसल को हटाए जाने का प्रस्ताव जिला कलेक्टर को भेजा था। लोगो ने बताया कि डॉ. महेश बंसल और डॉ. मंजूषा बंसल के खिलाफ काफी शिकायतें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के यहां लंबित हैं। आक्रोशित लोगों ने डॉ. केएल मीणा को बहालकर बसेड़ी अस्पताल पर लगाया जाए और प्रसूताओं की मौत के जिम्मेदार डॉ. महेश बंसल और डॉ. मंजूषा बंसल को हटाया जाने की मांग की हैं। लोगो ने चेतावनी दी हैं कि मांगे पूरी नहीं हुई तो जन आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement