Prohibiting the use of harmful and prohibited category Manjon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हानिकारक व वर्जित श्रेणी के मांझों के उपयोग पर रोक

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 8:29 PM (IST)
हानिकारक व वर्जित श्रेणी के मांझों के उपयोग पर रोक
प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर नेहा गिरि ने आदेश जारी कर मकर सक्रान्ति के मौके पर हानिकारक व वर्जित श्रेणी के मांझों के उपयोग पर रोक लगा दी है। उन्होंने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न दलों का गठन कर आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर गिरि ने बताया कि मकर सक्रान्ति पर होने वाली पतंगबाजी में हानिकारक सामग्री से निर्मित मांझों का प्रयोग करने की जानकारी सामने आयी है ,जो मनुष्यों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा सिद्ध हो सकता है। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है। इसलिए इन वर्जित श्रेणी के मांझों के उपयोग पर रोक लगाना अति आवश्यक मानते हुए आदेश जारी किया है।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement