Progressive Women in the village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्राम में सम्मानित हुई प्रगतिशील महिला पशुपालक

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 2:41 PM (IST)
ग्राम में सम्मानित हुई प्रगतिशील महिला पशुपालक
कोटा। जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम के समापन समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य स्तर से लेकर पंचायत समिति स्तर तक प्रगतिशील महिला पशुपालकों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस समारोह में कोटा जिले की अकीलमाबाई और सरोज बाई को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। इन्हें प्रत्येक को 25 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह पंचायत समिति स्तर पर श्रेष्ठ महिला पशुपालकों को सम्मानित किया गया। इनमें सुल्तानपुर पंचायत समिति से धनकंवर, इटावा पंचायत समिति से राममूर्ति, लाडपुरा पंचायत समिति से लीला, सांगोद पंचायत समिति से सीमा बाई, खैराबाद पंचायत समिति से सोना को सम्मानित किया गया। इनको 10 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार
यह भी पढ़े :खास खबरExclusive :क्यों चलाई रिवर्स गियर में साइकिल मुलायम ने?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement