कोहरे के कारण बढ़ी परेशानी, सडक़ दुर्घटना में एक की मौत
khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 11:24 AM (IST)
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ठंडक के साथ कोहरा आमजन की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। हाइवे पर दृश्यता शून्य हो गई है। ऐसे में वाहनों की गति पर भी ब्रेक लग रहें है। कोहरे के चलते सडक़ दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। इस कड़ी में दिल्ली डबवाली नेशनल हाइवे पर सिरसा के नजदीक रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीबन 9 लोग घायल हो गए। फिलहाल प्रशासन मृतक की पहचान नहीं कर पाया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आसमान में छाई गहरी धुंध अगले दो दिन रहने की उम्मीद है। इसके पश्चात तेज हवाओं के चलते धुंध छट सकती है और पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय होने के चलते तापतान में एकदम गिरावट भी आ सकती है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे