Priyanka Gandhi not be allowed to enter Kashi Vishwanath temple : lawayers to DM in latter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रियंका के वाराणसी दौरे से पहले विवाद, मंदिर दर्शन पर वकीलों ने जताई आपत्ति

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 मार्च 2019 10:37 AM (IST)
प्रियंका के वाराणसी दौरे से पहले विवाद, मंदिर दर्शन पर वकीलों ने जताई आपत्ति
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। अपने चार दिनी यूपी दौरे के दौरान 20 मार्च को प्रियंका गांधी वाड्रा का वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। उससे पहले यह मामला विवादों में आ गया है। दरअसल वाराणसी के वकीलों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के विश्वनाथ मंदिर दर्शन पर आपत्ति जताई है। इन वकीलों ने मुख्‍यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र देकर प्रियंका वाड्रा को विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन न करने देने की अपील की है। पत्र के माध्यम से बताया गया है कि कि विश्वनाथ मंदिर हिन्दू सनातन धर्म के देवताओं का मंदिर है और ईसाई धर्म होने के नाते प्रियंका वाड्रा को यहां जाने नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित कर लिखे गए पत्र में कहा गया कि उनकी पूजा की जगह चर्च है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement