Private bus crushes a old man-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राइवेट बस ने वृद्ध को कुचला, मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 5:50 PM (IST)
प्राइवेट बस ने वृद्ध को कुचला, मौत
धर्मपुर/मंडी। उपमंडल की गाहर पंचायत में एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से वयोवृद्ध की मौक़े पर ही मौत हो गई। वह व्यक्ति उसी बस में सवार था और बस से उतरते वक्त हादसा घटा। पुलिस ने बस चालक के ख़िलाफ़ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है व शव को क़ब्ज़े में लेकर सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया हैं। जानकारी अनुसार कमला राम (84) वर्ष अपने घर सरनोटा से किसी काम से प्राइवेट बस में दोपहर 12:30 पर झीड गांव के लिए निकला था। वह झीड गांवव गाहर में प्राइवेट बस से उत्तर रहा था तभी उसकी लाठी बस के नीचे गिर गई। वह लाठी उठा ही रहा था कि बस चल पड़ी और वह पिछले टायरों के नीचे कुचल गया। पुलिस ने गोयल बस सर्विस HP 67-2289 को क़ब्ज़े में लेकर उसके चालक के ख़िलाफ़ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया हैं। केस की जांच कर रहे सबइंस्पेक्टर मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते कहा की मामला दर्ज कर लिया हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement