Prisoner to commit suicide in hamirpur district jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमीरपुर : जेल में कैंसर पीडि़त कैदी ने खुदकुशी की

khaskhabar.com: रविवार, 30 दिसम्बर 2018 1:50 PM (IST)
हमीरपुर : जेल में कैंसर पीडि़त कैदी ने खुदकुशी की
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला कारागार में हत्या के दोष में उम्रकैद की सजा काट रहे कैंसर पीडि़त एक कैदी ने शनिवार को जेल के शौचालय में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। जेलर प्रमोद कुमार ने रविवार को बताया कि राठ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी कैदी नरेन्द्र (39) को स्थानीय अदालत ने एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में उसके पिता, चाचा व तीन भाइयों के साथ इसी 20 दिसम्बर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह 2016 से जंल में बंद था और पिछले एक साल से मुंह के कैंसर से पीडि़त था। उसका इलाज बाहरी और जेल अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि शनिवार को जेल के अस्पताल के शौचालय में उसने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जेल में सजायाफ्ता कैदी के आत्महत्या के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराएई जाएगी। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement