बीकानेर। यहां केन्द्रीय कारागार में हत्या के मामले में विचाराधीन एक बंदी की शुक्रवार सुबह हृदयाघात से मौत हो गई। बंदी के पिता और भाई भी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। बीछवाल पुलिस थाना के अनुसार हत्या के आरोप में बंद सांवरमल (30) निवासी बीकानेर को सुबह शारीरिक व्यायाम के बाद थकान और हल्का दर्द महसूस हुआ।चक्कर आने के बाद वह गिर गया। जिसे जेल प्रशासन के कार्मिक पीबीएम अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्रारम्भिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। जेल प्रशासन के अनुसार चिकित्सकों ने सांवरमल की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई है। परिजनों की उपस्थिति में पीबीएम में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे