अजमेर। शहर में देहशोषण के दो अलग अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला आदर्श नगर थाने का है। जहां पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श नगर इलाके में रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दीपक ने शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण किया और बाद में शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता की माने तो आरोपी ने उस के साथ कई बार जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। वहीं दूसरा मामला दरगाह थाने के सिलावट मोहल्ले का है। जहां एक भाभी के अपने देवर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी देवर माजिद अहमद ने लाखन कोटड़ी में ले जाकर उससे बलात्कार किया। इस मामले में भी पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.....
यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा यह भी पढ़े :BJP को सपा में झगड़े का फायदा, CM कैंडिडेट के लिए अखिलेश पहली पसंदः सर्वे