निजामाबाद-आजमगढ़। हस्तशिल्पी सोहित
प्रजापति राष्ट्रपति के हाथों
पुरस्कृत किये जायेंगे। यह पुरस्कार पाने वाले वह निजामाबाद के तीसरे हस्तशिल्पी
होंगे। इसके पहले इस कस्बे के एक दम्पत्ति को भी यह सम्मान मिल चुका है। हस्त कला की नगरी निज़ामाबाद के मुहल्ला हुसैनाबाद में जन्मे ब्लैक
पाटरी से जुड़े परिवार में पैदा हुए सोहित प्रजापति को आगामी 9 दिसम्बर को दिल्ली
में राष्ट्रपति द्वारा
पुरस्कृत किया जायेगा।
हस्तशिल्प के क्षेत्र में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होने वाले वह निजामाबाद कस्बे के तीसरे
हस्तशिल्पी होंगे। इसके पहले इस कस्बे के एक हस्तशिल्पी दम्पत्ति को राष्ट्रपति पुरस्कृत कर चुके हैं। हस्तशिल्प के लिए विश्व पटल पर
ख्यातिलब्ध निजामाबाद कस्बे के लोग जब हस्तशिल्पी सोहित प्रजापति को पुरस्कृत किये
जाने की खबर सुने तो खुशी से झूम उठे। उनके मुहल्ले हुसेनाबाद के लोग काफी
गौरवान्वित हैं।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos