Advertisement
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी, 26 अगस्त से विशेष अभियान शुरू

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस प्रमुख (डीजीपी), मनोज यादव के निर्देश पर पुलिस इस अभियान को शुरू करने जा रही है। डीजीपी ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों निर्देश देते हुए कहा है कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटियों, अन्य अपराधियों और कुख्यात तत्वों पर शिकंजा कसें। इससे अपराध को रोकने व अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने में मदद मिल सकेगी। विर्क ने बताया कि स्वयं डीजीपी द्वारा व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की प्रगति की निगरानी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत उदघोषित अपराधियों, बेल जम्पर्स, पैरोल या फरलो जंपर्स, मोस्ट-वांटेड अपराधियों, विभिन्न अदालतों द्वारा अपीलों को खारिज करने के बाद जिन दोषियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है व बुरे चरित्रों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध हथियार, अवैध शराब और मादक पदार्थों को जब्त करने व गैर जमानती वारंटों के निष्पादन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


