Preparations Intensify for RCA Under-14 Cricket Tournament: Training Camp and Trial Matches-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां तेज: दौसा के राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में चल रहा शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों का अभ्यास कैंप व ट्रायल मैच

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 3:39 PM (IST)
आरसीए अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां तेज: दौसा के राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में चल रहा शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों का अभ्यास कैंप व ट्रायल मैच
4 दिसंबर से जयपुर में प्रस्तावित है राजस्थान क्रिकेट संघ का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट अभ्यास मैचों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और वरीयता के आधार पर चयन समिति करेगी जिला टीम का अंतिम चयन दौसा। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के तत्वावधान में आगामी 4 दिसंबर 2026 से जयपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर दौसा जिला क्रिकेट संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में दौसा के राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में शॉर्टलिस्ट किए गए अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए विशेष अभ्यास कैंप और अभ्यास मैचों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उभरते हुए युवा क्रिकेटर जमकर पसीना बहा रहे हैं।
ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ियों का रोजाना हो रहा अभ्यास, प्रदर्शन ही बनेगा चयन का आधार
चयन समिति करेगी फाइनल टीम की घोषणा: जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृज किशोर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट के लिए पहले जिला स्तर पर अंडर-14 खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। ट्रायल के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर उनके लिए अभ्यास कैंप लगाया गया है। राजेश पायलट राजकीय स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास कैंप और ट्रायल मैच आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन अभ्यास मैचों में सभी खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन (परफॉर्मेंस) का बारीकी से आकलन किया जा रहा है और उनकी वरीयता के आधार पर ही चयन समिति द्वारा दौसा की अंतिम अंडर-14 टीम का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement