Preparation for Rahul-Priyanka meeting in Udaipur before this former CM Ashok Gehlot will also hold a public meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल-प्रियंका की उदयपुर में सभा की तैयारी, इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी करेंगे जनसभा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 4:43 PM (IST)
राहुल-प्रियंका की उदयपुर में सभा की तैयारी, इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी करेंगे जनसभा
उदयपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में अब भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के आने का क्रम शुरू होगा। उदयपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में मतदान होगा। कांग्रेस उदयपुर में पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल और प्रियंका गांधी की सभा कराने की तैयारी में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि 20 अप्रेल के बाद दोनों नेता उदयपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर आएंगे तथा राहुल और प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कार्यक्रम निर्धारित करेंगे। बताया गया कि उदयपुर में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस सभा कराने की तैयारी में जुटी है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी यहां चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। चर्चा है कि गहलोत की सभा शहर के आरके सर्कल से भुवाणा के आसपास इलाके में कराई जा सकती है। जिसको लेकर सोच है कि इस सभा में उदयपुर शहर ही नहीं, बल्कि उदयपुर ग्रामीण, मावली, गोगुंदा तथा आसपास क्षेत्र के लोग भाग ले पाएंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के पक्ष में शहर के टाउन हॉल में सभा ले चुके हैं। आसपुर और धरियावद में भी होगी कांग्रेस की सभा
उदयपुर जिला मुख्यालय के अलावा डूंगरपुर जिले के आसपुर तथा प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्रों में भी स्टार प्रचारक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभा कराई जा सकती है। उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने बताया कि अभी आधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है लेकिन बड़े नेताओं की सभा को लेकर बात चल रही है और जल्द कार्यक्रम तय हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement