Advertisement
श्रीगंगानगर में मानसून-2025 की तैयारी: कलेक्टर ने दिए जल निकासी बेहतर बनाने के निर्देश

मानसून के दौरान कहीं भी जलभराव न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने और उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रावधानों के तहत प्रभावितों को सहायता उपलब्ध करवाने संबंधी कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए। आंधी, बारिश-तूफान के दौरान कोई समस्या न आए, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
आपदा प्रबंधन के लिए आमजन को बचाव हेतु जागरूक करने के साथ-साथ कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाकर नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्वयं फील्ड में रहकर तैयारियों की निगरानी करने के लिए कहा गया। सड़क किनारे सूखे पेड़ों को हटाने और नहर किनारे सुरक्षा संकेतक लगाने का निर्देश दिया गया। पेयजल डिग्गियों की सफाई, बिजली और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
घग्गर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अनूपगढ़, सूरतगढ़, रायसिंहनगर के एसडीएम को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर, सूरतगढ़ एडीएम दीनानाथ बबल, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
श्री गंगानगर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


