Prdhanji want to read, are not enrolled in school Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रधानजी पढना चाहती हूं, स्कूल वाले दाखिला नहीं दे रहे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 4:32 PM (IST)
प्रधानजी पढना चाहती हूं, स्कूल वाले दाखिला नहीं दे रहे
टोंक विधानसभा में शामिल गांव छान में गरीबी की रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे परिवार के मुखिया रामदास की फेफ डे की बीमारी के चलते गत जून महिने मेें मौत हो गई थी ,आठवीं पास करिश्मा नवीं में दाखिला लेना चाहती है, प्रवेशोत्सव के समय पिता की मौत हो गई, इसलिए वह स्कूल नहीं जा पाई थी। अभियान के ग्राम मित्र ने मां मंजू देवी को विधवा पेंशन और प्रियंका, करिश्मा को पालनहार योजना से जोडने की प्रक्रिया प्रारम्भ की है। मुफ लीसी में जी रहे इस परिवार को अब सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की आस बंधी है। सरपंच अनीता चौधरी ने परिवार को पात्र योजनाओं से तत्काल जोडने की भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त एवं बाल विवाह मुक्त ग्राम पचायत बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर फि ल्म प्रदर्शन के साथ कई शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। ग्राम मेहन्दवास व डारडा हिन्द के अटल सेवा केन्द्र में आयोजित बैठक में अभियान के ग्राम मित्रों ने गांव वालों को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों को लेकर सांप सीढी लूडो एवं कठपुतली शो के माध्यम से जागरूकता जगाई। इसके अलावा ग्राम मित्रों ने घर-घर दस्तक के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के 35 आवेदन तैयार कराने की कवायद की गई।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement