Power of Remand for quick decision of revenue matters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्व मामलों का शीघ्र फैसला करने के लिए रिमांड की पावर खत्म

khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 6:56 PM (IST)
राजस्व मामलों का शीघ्र फैसला करने के लिए रिमांड की पावर खत्म
चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्वाल पहाड़ी व उस क्षेत्र के ऐसे अनेक गांवों की जमीन के मामले वर्षों से कोर्टों में लम्बित चले आ रहे हैं, जिनमें से कुछ मामले राजस्व कोर्ट में और कुछ मामले सिविल कोर्ट में चले जाते हैं। हरियाणा सरकार ने प्रावधान किया है कि ऐसे राजस्व मामलों का शीघ्र से शीघ्र फैसला हो, इसके लिए सरकार ने 3 मार्च को बिल पारित करके रिमांड की पावर को समाप्त कर दिया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में बजट सत्र के समापन उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वाल पहाड़ी व उस क्षेत्र के ऐसे अनेक गांवों की जमीन के मामले वर्षों से कोर्टों में लम्बित चले आ रहे हैं। रिमांड के चक्कर में ये मामले 20-20 व 30-30 वर्षों से लटके हुए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को चंडीगढ़ में बजट सत्र के समापन उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन मामलों का निपटान सुनिश्चित करने के लिए एक निश्चित अवधि में मामले नीचे से ऊपर जाएं, मामले चाहे हाईकोर्ट या सर्वोच्च न्यायालय में जाएं, लेकिन उनके फैसले जल्दी होनी चाहिए। जैसा कहा जाता है, जस्टिस डिले इज जस्टिस डिनाइड। उन्होंने कहा कि दुनिया बदल जाती है लेकिन ऐसे मामले लम्बित रहते हैं। वर्ष 1989 में उपायुक्त गुडग़ांव का फैसला आया था। आज भी वह मामला उपायुक्त गुडग़ांव के पास लटक रहा है। जैसे पंजाबी में कहावत है कि मुड़ मुड़ खोती, बोड़ थले। ये मामला भी इसी कहावत पर फिट बैठता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सिलसिले को खत्म करेंगे, चाहे किसी भी प्रकार की प्रशासनिक स्तर की कमियां हैं, इनक्वायरीज हैं, उनकी सम्बन्धित एजेंसी से जांच करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मटीरियल इक्टठा किया जा रहा है। इसमें केवल ग्वाल पहाड़ी की जमीन ही नहीं है, बल्कि विधायकों की मांग पर अन्य स्थानों की जमीन की भी जांच करवाएंगे ताकि पब्लिक सम्पति पर कोई कब्जा न कर सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस का नारा है। सरकार में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है। भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच करवाएंगे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement