Posthumous eye donation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेवा संघ संस्थापक शिव शंकर पाहवा की माता ने मरणोपरांत किए नेत्रदान

khaskhabar.com: शनिवार, 03 जून 2017 2:39 PM (IST)
सेवा संघ संस्थापक शिव शंकर पाहवा की माता ने मरणोपरांत किए नेत्रदान
कैथल। सेवा संघ संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा की माता (83) ईश्वरदेवी ने मरणोपरांत नेत्रदान कर दो नेत्रहीन व्यक्तियों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने का पुण्य कार्य किया है। दिवंगत ईश्वरदेवी के सुपुत्र गुलशन पाहवा, सुभाष पाहवा, शिव शंकर पाहवा व अन्य परिजनों की सहमति से माधव नेत्र बैंक करनाल और सेवा संघ नेत्र समिति कैथल द्वारा नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई। इस मौके पर सेवा संघ नेत्र समिति के अशोक भारती, सुभाष कथूरिया, मदन खुराना, अशोक कथूरिया, चंद्र मलिक, सचिन धमीजा इत्यादि मौजूद रहे। गौरतलब है कि पिछले 37 सालों से पीडि़त मानवता की सेवा करनी वाली सेवा संघ संस्था की अगुवाई कर रहे शिव शंकर पाहवा ने हंसराज मैमोरियल नेत्र समिति का गठन कर सैंकड़ों लोगों को नेत्रदान के लिए न केवल प्रेरित किया बल्कि नेत्रदान के फार्म भरवाकर उनमें इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरणा भी उत्पन्न की। शिव शंकर पाहवा ने स्वयं अपनी माता दिवंगत ईश्वर देवी की इच्छानुसार उनके नेत्रों का दान कर इस पुण्य कार्य में अपनी भागेदारी भी सुनिश्चित की। दिवंगत ईश्वर देवी ने भी ताउम्र पीडि़त मानवता की सेवा के लिए विशेष प्रयास किए और इन्हीं संस्कारों से ओत-प्रोत शिव शंकर पाहवा ने भी अपनी पूरे जीवन को जनसेवा के लिए समर्पित किया हुआ है। मीडिया क्लब कैथल ने सेवा संघ संस्था के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा की माता ईश्वरदेवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है , मीडिया क्लब के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा ने कहा कि नगर की अग्रणी समाज सेवा संस्था सेवा संघ द्वारा हंसराज मैमोरियल नेत्र समिति का गठन कर सैंकड़ों लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया है , उन्होंने कहा की सेवा संघ समाज सेवी संस्था के कर्मठ सदस्यों ने लोगो में नेत्रदान जैसे इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement