Poshan Pakhwada Closing Ceremony Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोषण पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 4:20 PM (IST)
पोषण पखवाड़ा समापन समारोह आयोजित
डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका का कार्य महत्वपूर्ण है, कोई भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कलक्टर से कम नहीं है क्योंकि उसकी पहुंच हर परिवार तक है तथा वह उस परिवार की हर आवश्यकता, प्राथमिकता और समस्या से वाकिफ है, जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एक सेतु की तरह कार्य करते है तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात जिला कलक्टर देशलदान ने गुरुवार को झौंथरी में आयोजित पोषण पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा कार्मिकों को प्रेरित कर संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि हमारे जिले में कुपोषण की समस्या गंभीर है। ऐसे में छोटे बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण पखवाड़ा तथा उसमें आयोजित की जाने वाली गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन गतिविधियों के माध्यम से घर में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री जैसे महुआ, मिलेट्स आदि से पोषक व्यंजन बनाकर उपयोग में लेने और कुपोषण से बाहर आने का प्रयास महत्वपूर्ण है। इन्हीं प्रयासों से हमें अगली पीढ़ी को सुपोषित बनाना है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी सुपोषित और सुशिक्षित होकर काबिल बनें इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है और उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा किए जा रहें कार्यों की सराहना की।
सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस ने दिया सक्रिय सहयोग
अष्टम पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस टाटा ट्रस्ट द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।
सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस के जिला परियोजना अधिकारी मोहित जोशी ने पोषण मेला का मुख्य उद्देश्य बताते हुए संस्था द्वारा पोषण एवं खाद्य सुदृढ़ीकरण पर जिले में चल रहें विभिन्न गतिविधियों के बारें में बताया। संस्था का जिला प्रशासन के माध्यम से राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत गैर वित्तीय एम ओ यू हस्ताक्षरित हुआ है, जिसके अंतर्गत संस्था द्वारा जिले की कुल 100 आंगनवाडि़यों को मॉडल आंगनबाड़ी के रूप मे विकसित किया जाएगा। जिसमें से 25 आंगनबाड़ी को मॉडल केंद्र बनाया गया है।साथ ही संस्था द्वारा शाला पूर्व शिक्षा, मॉडल लाइब्रेरी और एसटीईएम पर भी परियोजना चलाई जा रही है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में जिला कलक्टर देशलदान द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं अनीता देवी, निर्मला देवी, मीरा खराड़ी, पुष्पा देवी, मंजुला डामोर, रंजना पाटीदार, कोकिला, इंदिरा रोत, आशा देवी, कंकू डेंडोर, अनीता रोत, प्रेमलता रंगोत, सुशीला देवी, शांता देवी, नर्मदा यादव, शीला डेंडोर, आशा सरपोटा, नयना मनात, रमीला को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
गोद भराई कार्यक्रम
इस अवसर पर जिला कलक्टर देशलदान ने विभाग द्वारा पारंपरिक गोद भराई रस्म के तहत गर्भवती महिलाओं को पोषण किट प्रदान करते हुए गोद भराई कार्यक्रम संपन्न किया।
इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक ने स्वागत करते हुए पोषण पखवाड़ा के उद्देश्य, कार्यों एवं पखवाड़े के अंतर्गत संपादित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर, तहसीलदार नितेश पंचोली, एसएचओ भंवरसिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने जीरो से छः वर्ष के बच्चों के सुपोषण, बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा हेतु चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वयंसेवी संस्था सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, महिला शक्ति फॉर्मैट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संपादित की जा रही गतिविधियों की प्रदर्शनी का बारीकी से निरीक्षण किया तथा प्रत्येक गतिविधि की विस्तृत जानकारी ली।
महुआ से बनते है अनेक पौष्टिक व्यंजन
महिला और बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में भूमिका डामोर ने बताया कि विभाग द्वारा महुआ मिशन के अंतर्गत पौष्टिक व्यंजन बनाना सिखाया जाता है।
उन्होंने बताया कि आमतौर पर लोग महुआ का उपयोग केवल मादक पदार्थ के रूप में जानते हैं बल्कि वास्तव में इसमें औषधी गुण के कारण पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत इसके पौष्टिक व्यंजन यथा भुना महुआ, महुआ की पकौड़ी, खीर, रोटी, पुड़ी एवं अन्य पौष्टिक व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई है। प्रदर्शनी में मक्के की राब, उपमा, दलिया, पोष्टिक लड्डू, भाजी आदि की भी जानकारी दी गई।
संदेश परक नाट्य प्रस्तुति
इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा नशा नहीं करने, शिक्षा प्राप्त करने हेतु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संदेश प्रदान किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गैंजी का किया निरीक्षण
इससे पूर्व जिला कलक्टर देशलदान ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गैंजी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में मिड डे मील के दौरान बच्चों को परोसे से जा रहें भोजन की गुणवत्ता को देखा।
इस दौरान आवासीय विद्यालय की बालिकाएं सुव्यवस्थित बैठकर मंत्रोचार के साथ दाल, चावल, सब्जी, रोटी भोजन ग्रहण कर रही थी।
उन्होंने आवासीय विद्यालय में चल रही क्लास, कक्षा कक्ष, बैठक व्यवस्था, साप्ताहिक मीनू अनुरूप दिए जाने वाले भोजन का प्रकार, फल वितरण, खाद्यान्न की उपलब्धता एवं मासिक वितरण की स्थिति, एलपीजी गैस की उपलब्धता, आवासीय विद्यालय में नियुक्त स्टाफ, संविदा पर कार्यरत कार्मिक, कुक कम हेल्पर, नामांकन, आज की उपस्थिति आदि की विस्तार से जानकारी ली तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने के महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान किये।
शिक्षिकाओं से विषय वार ली जानकारी
आवासीय विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियुक्त एवं संविदा पर कार्यरत शिक्षिकाओं से उनके चों के अवकाश पर जाने, अधिक दिनों तक वापस नहीं आने पर की जाने वाली कार्यवाही की गहनता से जानकारी ली।
बालिका से किया संवाद
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर देशलदान ने कक्षा आठवीं की बालिका आर्वी यादव से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिका से अपना नाम लिखने को कहा वहीं गांव के सरपंच का नाम, दूरी नापने का साधन, दूरी नापने के मानक आदि प्रश्न पूछ कर शैक्षिक स्तर को जांचा परखा। उन्होंने बालिका से विद्यालय में पढ़ाई, आवास व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उसे पढ़ाई कर जीवन में उच्च लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सीबीईओ झौंथरी असलम अली, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, वार्डन एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement