POS machine in Jhalawar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोस मशीन में विस्फोट, दुकान पर कोई नहीं था,बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 मार्च 2018 3:17 PM (IST)
पोस मशीन में विस्फोट, दुकान पर कोई नहीं था,बड़ा हादसा टला
झालावाड़। पचपहाड़ तहसील में छत्रपुरा गांव में राशन की दुकान पर रखी पोस मशीन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से मशीन पूरी तरह जलकर राख हो गई। जिस वक्त विस्फोट हुआ, राशन की दुकानों पर कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। पोस मशीन फटने का संभवतया यह पहला मामला है। राशन डीलर ने तुरंत मशीन में ब्लास्ट की सूचना तकनीकी प्रभारी को दी। छत्रपुरा गांव के राशन डीलर करतारसिंह ने मशीन चार्ज करने के बाद सुबह 10 बजे राशन वितरण कराना शुरू किया था। अंतिम दिन होने के कारण दुकान ज्यादा लोग नहीं थे। इक्के-दुक्के लोग ही राशन लेने आ रहे थे। मशीन से चार उपभोक्ताओं को राशन का वितरण हुआ था। 11:30 बजे पोस मशीन में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद मशीन जलकर राख हो गई। राशन डीलर ने बताया कि वह भी मशीन से दूर बैठा हुआ था और अंतिम दिन होने के कारण दुकान पर कोई उपभोक्ता नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement